राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक अपना फर्ज निभाएं: विश्नोई - Jambhani Samachar

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday 13 February 2017

राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक अपना फर्ज निभाएं: विश्नोई

बिश्नोई न्यूज़ नेटवर्क

जोधपुर,
लोहावट |राजस्थान शिक्षक संघ(राष्ट्रीय) उप शाखा लोहावट की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सीनियर सैकंडरी स्कूल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि फलौदी विधायक मास्टर पब्बाराम विश्नोई थे। अध्यक्षता लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल ने की। विधायक विश्नोई ने कहा कि सरकार शिक्षकों की हर लंबित मांग पूरी कर रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। अब शिक्षकों को चाहिए कि वे राष्ट्र निर्माण के अपने फर्ज को पूरी ईमानदारी से पूरा करे। सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा कि छात्र वही सीखते हैं, जो शिक्षक सिखाता है। इसलिए शिक्षकों को भारतीय संस्कृति के उच्च संस्कार छात्रों को सिखाने चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फलौदी के जिला प्रचारक उत्तम गिरि, प्रधान बेनीवाल, शिक्षक संघ फलौदी के अध्यक्ष अरुण व्यास, लोहावट भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल शर्मा, कांग्रेस जिला महामंत्री किसनाराम बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण बिश्नोई, जिला परिषद सदस्य रावल जाणी ने संबोधित किया। समारोह में नव चयनित व्याख्याता और कई सेवानिवृत शिक्षकों आरएएस में चयनित बिड़दाराम विश्नोई का सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मालाराम विश्नोई, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर काला, जोधपुर जिला अध्यक्ष केसुराम डूडी, लोहावट ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष कविता विश्नोई, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल ईसरवाल, शंकरलाल खिलेरी, खींयाराम भील, जम्भेश्वर नगर सरपंच जितेंद्र सेन, युवा कांग्रेस नेता राणाराम नैण, प्राचार्य नैनाराम जाणी, संघ की लोहावट शाखा की उपाध्यक्ष मनविंदर कौर, यूथ कांग्रेस महासचिव जेताराम जगवाणी, शिवप्रकाश ढाका, मिश्रीलाल सोनी, पंचायत समिति सदस्य चुन्नीलाल मेघवाल, सिरदाराराम चौधरी, पूर्व सरपंच दुर्गाराम चौधरी, भीखाराम जांगू, फूलाराम मिरासी, एबीईईओ रूपसिंह भाटी, महेश पाबूसर, मोहनलाल पंवार, जय प्रकाश विश्नोई, मंत्री मदनलाल सुथार, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पाबूसर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ सहीराम खीचड़ ने किया। लोहावट उप शाखा अध्यक्ष कैलाश ढाका ने आभार व्यक्त किया।

स्रोत -दैनिक भास्कर

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here