बिश्नोई प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को भीनमाल में 470 प्रतिभाओं का होगा सम्मान - Jambhani Samachar

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday 27 October 2017

बिश्नोई प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को भीनमाल में 470 प्रतिभाओं का होगा सम्मान


श्याम खिलेरी
भीनमाल (जालौर):- स्थानीय विश्नोई धर्मशाल के पास पास मालवीय नगर में रविवार को जिला स्तरीय बिश्नोई प्रतिभा सम्मान समारोह एंव मार्गदर्शन सेमिनार को लेकर तैयारियां जोर— शोर से चल रही है, समारोह सवेरे दस बजे से स्वामी भागीरथदास आचार्य व आर्चाय डॉ. गोवर्धनराम शिक्षा शास्त्री के सान्निध्य में होगा। समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन समिति समारोह को लेकर गांव-ढाणियों में जनसंपर्क कर अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील कर रही है। शुक्रवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष जयकरण खिलेरी ने स्थाानीय पदाधिकारियों ने जनसंपर्क कर समारोह में पहुंचने को लेकर निमत्रण देकर समारोह में पहुंचने की अपील की। आयोजन समिति के संयोजक चुन्निलाल विश्नोई ने बताया कि समारोह में माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, कक्षाओं में 75 व 80 फीसदी से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में विभिन्न राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं, खिलाड़ियों, भामाशाहों, पत्रकारो व समाजसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मिडिया प्रभारी श्याम खिलेरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लालचन्द भादू पर्व लोकायुक्त छतीसगढ होंगे, वहीं अध्यक्षता लादुराम बिश्नोई संसदीय सचिव राजस्थान सरकार करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि सुखराम विश्नोई विधायक सांचौर, पब्बाराम विश्नोई विधायक फलोदी, हिरालाल विश्नोई पर्व विधायक सांचौर, नेनाराम विश्नोई उपनिदेशक एम्स, उम्मेदाराम विश्नोई पर्व आई.जी, कालुराम विश्नोई सेवानिवृत आरएएस, खमुराम विश्नोई पर्यावरणविद् होंगे। वही मंच संचालन गुरविन्द्र विश्नोई वरिष्ठ उद्घोषक आकाशवाणी जोधपुर करेगे। समारोह स्थल का समिति के सहसंयोजक आसुराम जाणी ने निरिक्षण किया और व्यवस्थाओं को जायदा लिया, सहसंयोजक जाणी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह से समाज के कर्णधारों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही आगे का लक्ष्य तय करने में सम्मता बढ़ेगी। उन्होने कहा कि बिश्नोई प्रतिभा सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के लिए पारदर्शिता रखी जायेगी। इस मौके पर सचिव नरेश खिलेरी, पर्यावरण प्रेमी दयाराम खीचड़, एडवोकेट शिवनारायण विश्नोई, रतन खिलेरी, भगवानाराम पंवार पुर्व फोजी, व्यख्याता भागीरथराम खिलेरी, जीवदया प्रदेश मत्री पिराराम धायल, रामलाल कांवा, राजुराम सारण, विजेन्द्र खिलेरी, जगदिश विश्नोई, अशोक जाणी सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here