अमर शहीद जगदीश बिश्नोई को भावभिन्नी विदाई - Jambhani Samachar

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday 13 March 2017

अमर शहीद जगदीश बिश्नोई को भावभिन्नी विदाई

बिश्नोई न्यूज़ नैटवर्क

नोखा,

माँ भारती के लाल को आज नोखा ने आज अश्रुपुर्ति श्रृदांजली दी आज नोखा में मानो जन सैलाब उमड़ा पड़ा था आज नोखा में आने वाला हर रास्ता मानो शहीद जगदिश बिश्नोई के घर की ओर ही जा रहा था लोग नम आँखों से अपने लाल जगदिश को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर की तरफ जा रहे थे और श्रद्धा के पुष्प शहीद की तिरंगें में लिपटी पार्थिव देह पर अर्पित कर रहे थे और गर्व से फुली छाती और नम् आँखों से अमर शहीद जगदिश बिश्नोई पर फक्र महसुस कर रहे थे सुबह 10:15 शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई तो उपस्थित जन समुदाय वन्देमातरम्, जगदिश बिश्नोई अमर रहे, जब तक सुरज चांद रहेगा जगदीश बिश्नोई तेरा नाम रहेगा, के नारों से आसमान को गुंजायमान कर रहा था जैसे जैसे शहीद की अंतिम यात्रा नोखा की गलियों गुजर रही थी वैसे वैसे ही लोग अपने घर के छतों से पुष्प वर्षा कर रहे थे और अपने लाल को अंतिम विदाई दे रहे थे और शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हों रहे थे नोखा में जैसे जन सैलाब उमड़ा गया था हर गली जन सैलाब से लबा लब हो रही थी इस अवसर पर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी, केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संसदीय सचिव डां. विश्व नाथ मेघवाल, विधायक भंवरसिंह भाटी,भूदान बोर्ड राज. के पूर्व चैयरमैन सहीराम बिश्नोई , जिला प्रमुख सुशीला सींवर, भाजपा कार्य समिति सदस्य बिहारीलाल बिश्नोई,संभागीय आयुक्त बीकानेर, आईजी बीकानेर, जिला कलेक्टर, जिला अधीक्षक बीकानेर, आईजी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल,  प्रधान नोखा कन्हैयालाल, प्रधान पांचु प्रतिनिधि भंवर गोरछिया, देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भाजपा देहात अध्यक्ष सहीराम दूसाद,अखिल भारतीय जीव रक्षा  बिश्नोई सभा का प्रदेशाध्यक्ष शिवराज बिश्नोई, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस राजेन्द्र मुंड, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बिशनाराम सियाग,केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमान्डेट देवेन्द्र सिहं कस्वा,  उरमूल डेयरी अध्यक्ष रेवंतराम सिहाग, जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ कांग्रेस जगदिश बिश्नोई, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी, मोहन सुराणा, पुर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, पालिकाध्यक्ष नारायण झंवर,अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के कोषाध्यक्ष रामस्वरुप धारणियां,  जेगला सरपंच मनोहर भादू, पूर्व सरपंच रामेश्वर लाल पूनियां,जिला पशु क्रुरता निवारण समिति के अध्यक्ष मांगीलाल भादू, बीकासर सरपंच गणपतराम गोदारा, रोड़ा सरपंच मनीराम भादू, कुदसू सरपंच राजाराम भादू, पुर्व सरपंच जेगला रामधन पुनियां, आदि सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता ,पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, और जन मानस उमड़ा शहिद का अंतिम संस्कार बिश्नोई रीति रिवाज से बिश्नोई शांति वन नोखा में राजकीय सम्मान से किया गया के. रि.पु.ब.की टुकड़ी ने 21 रांऊड फायर करके सलामी प्रदान की और शहीद भाई जगदिश बिश्नोई के भाई रामनिवास व बेटे ने अंतिम विदाई दी इस अवसर पर शांति वन में उपस्थित हर शख्स की आँखें नम थी पर शहीद की शहादत पर गर्व भी था मैं अपने गांव के लाल अमर शहीद भाई जगदिश बिश्नोई को नम् आँखों से अश्रुपूरित श्रृदांजली अर्पित करता हूँ जगदिश आप पर गांव जेगला, नोखा, बीकानेर, राजस्थान, और हर  हिन्दुस्तानी को सदा गर्व रहेगा

1 comment:

  1. Bharat Mata k ladle saput ki aatma ko bhagwan shanti de or ish dukh ki ghadi m pariwar valo ko Guru jambheshwar bhagwan shakti pardaan kre...! Om shanti om shanti om shanti

    ReplyDelete

Post Top Ad

Responsive Ads Here